संजय कपूर की विरासत पर जंग, तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने मांगे करिश्मा कपूर के तलाक के कागज

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Jan, 2026 05:27 PM

priya sachdev has demanded the divorce papers of karisma and sanjay

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति, वसीयत और पारिवारिक अधिकारों को लेकर कानूनी लड़ाई तेज होती जा रही है, जिसमें अब प्रिया सचदेवा की नई याचिका ने मामले को और जटिल बना दिया है। हाल ही में...

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति, वसीयत और पारिवारिक अधिकारों को लेकर कानूनी लड़ाई तेज होती जा रही है, जिसमें अब प्रिया सचदेवा की नई याचिका ने मामले को और जटिल बना दिया है। हाल ही में संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच हुए तलाक से जुड़े सभी कानूनी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। इस मामले की सुनवाई 16 जनवरी 2026 यानी आज होनी है।

 

क्या है प्रिया सचदेवा की मांग?

प्रिया सचदेवा ने अपनी अर्जी में मांग की है कि उन्हें तलाक याचिका से जुड़े पूरे रिकॉर्ड उपलब्ध कराए जाएं। इसमें कोर्ट में दाखिल सभी दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश और खासतौर पर करिश्मा कपूर व संजय कपूर के बीच हुआ फाइनल सेटलमेंट शामिल है। उनका कहना है कि ये दस्तावेज मौजूदा कानूनी विवादों को समझने के लिए जरूरी हैं।

 

 

चेंबर बेंच करेगी फैसला

इस मामले पर जस्टिस ए.एस. चंदूरकर की चेंबर बेंच विचार करेगी कि प्रिया सचदेवा को ये गोपनीय दस्तावेज दिए जाएं या नहीं। कोर्ट यह तय करेगा कि तीसरी पत्नी होने के नाते प्रिया को पुराने तलाक से जुड़े कागजात हासिल करने का अधिकार बनता है या नहीं।

 

संजय कपूर की मौत के बाद बढ़ा विवाद

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि संजय कपूर का साल 2025 में निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद संपत्ति को लेकर विवाद गहराता चला गया। करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर संजय कपूर की वसीयत पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि वसीयत में गड़बड़ी की गई और पूरी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की गई है।

संजय कपूर की निजी जिंदगी

संजय कपूर ने अपने जीवन में तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो कुछ सालों में खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की, जिनसे उन्हें दो बच्चे समायरा और कियान हैं। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। इसके बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेवा से तीसरी शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा अजारियस है। इसके अलावा संजय ने प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा चटवाल को भी गोद लिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!